UP Jal Sakhi Yojana: – यूपी सरकार ने अपने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर एक योजना शुरू की है। इस योजना का नाम UP Jal Sakhi Yojana है। इस योजना के माध्यम से 10वीं और 12वीं कक्षा पास महिलाओं और युवतियों को पानी के बिलों के वितरण और वसूली का काम दिया जाएगा। इस काम के लिए उन्हें उनकी क्षमता के आधार पर अधिकतम 6000 रुपए तक का वेतन भी दिया जाएगा। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं जो यूपी जल सखी योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, वे अपने क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह से संपर्क करके इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।
तो चलिए हमारे साथ जानें कि आप UP Jal Sakhi Yojana 2023 के अंतर्गत अपना आवेदन कैसे कर सकती हैं। इसके साथ ही, हम आपको इस आलेख में इस योजना से संबंधित हर महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान करने जा रहे हैं।
Contents
UP Jal Sakhi Yojana 2023
केंद्र सरकार द्वारा संचालित हर घर नल योजना के अंतर्गत, उत्तर प्रदेश में UP Jal Sakhi Yojana की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत हर ग्राम पंचायत स्तर पर, हर घर नल योजना के अंतर्गत पानी बिलों का वितरण, भुगतान, और वसूली काम करवाने के लिए महिलाओं को जल सखी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इस योजना का प्रबंधन स्थानीय ग्राम पंचायत की महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। UP Jal Sakhi Yojana 2023 के तहत पहले चरण में राज्य की लगभग 20000 महिलाओं और युवतियों को जल सखी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इसमें पहली प्राथमिकता महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्य महिलाओं को दी जाएगी। यह योजना उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली गरीब महिलाओं को रोजगार प्रदान करेगी, जिससे वे भी शहरों की महिलाओं की तरह आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।
REET Level-2 Final Result 2023
UP Jal Sakhi Yojana Details in Highlights
योजना का नाम | UP Jal Sakhi Yojana |
आरंभ की गई | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
लांच की गई | हर घर जल योजना के तहत |
लाभार्थी | प्रदेश की महिलाएं एवं युवतियां |
उद्देश्य | ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को रोजगार प्रदान करवाना |
साल | 2023 |
योजना का प्रकार | उत्तर प्रदेश सरकारी योजना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://jalshakti-ddws.gov.in/ |

जल सखी योजना का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार ने हर घर नल योजना के तहत नल कनेक्शन के बिल की वसूली के लिए हर ग्राम पंचायत में एक जल सखी को तैनात करने का निर्णय लिया है। जिसके लिए जल सखी योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से, एक ओर सरकार को समय पर पानी के बिल की वसूली करने में सहायता मिलेगी और दूसरी ओर, गांव की महिलाओं को बेहतर रोजगार का अवसर भी प्राप्त होगा। सामान्य शब्दों में, UP Jal Sakhi Yojana 2023 का मुख्य उद्देश्य है कि उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की 10वीं/12वीं पास महिलाएं और युवतियाँ रोजगार से जुड़ें ताकि गरीब महिलाएं इस योजना के माध्यम से महीने के ₹6000 तक कमा सकें और अपने परिवार की उनकी योग्यता के हिसाब से सहायता कर सकें।
Jal Sakhi Yojana 2023 से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदु
- उत्तर प्रदेश सरकार ने हर घर नल योजना के तहत जल सखी योजना की शुरुआत की है।
- इस योजना के अंतर्गत, हर घर नल योजना के तहत लगने वाले सभी जल कनेक्शनों के बिल का भुगतान, विवरण, और वसूली महिलाओं के माध्यम से किया जाएगा।
- UP Jal Sakhi Yojana 2023 के तहत पहले चरण में 20,000 महिलाओं को जल सखी के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
- इस योजना का प्रबंधन स्थानीय ग्राम पंचायत स्तर पर गठित महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जाएगा।
- स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जुड़ी महिलाओं को इस योजना में पहली प्राथमिकता दी जाएगी।
- चयनित महिलाओं को योजना के तहत हर महीने ₹6000 का वेतन देने का भी प्रावधान है।
- इच्छुक महिलाएं यूपी जल सखी योजना 2023 के तहत अपना आवेदन प्रस्तुत करना चाहती हैं, वे अपने ग्राम पंचायत की स्वयं सहायता समूह से संपर्क करके योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।
UP Jal Sakhi Yojana के तहत पात्रता मानदंड
- केवल महिलाएं/युवतियां ही इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।
- आवेदिका को उत्तर प्रदेश की मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- 10वीं एवं 12वीं कक्षा पास महिलाएं ही इस योजना का लाभ लेने की पात्र हैं।
जल सखी भर्ती आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- 10वीं/12वीं कक्षा की मार्कशीट
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
UP Jal Sakhi Yojana 2023 के तहत आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आवेदिका को अपने ग्राम पंचायत के महिला स्वयं सहायता समूह के पास या विकास खंड कार्यालय में जाना होगा।
- इसके बाद आपको वहां से जल सखी योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज कर देना है।
- अब आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म से अटैच करना होगा।
- इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म वही जमा कर देना होगा जहां से आपने इसे प्राप्त किया था।
- इस प्रकार से आप UP Jal Sakhi Yojana 2023 के तहत आवेदन कर सकते हैं।